Ranchi News: रामलला पूजा पंडाल की तैयारी का मंत्री ने लिया जायजा
रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: रांची, वसं। श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक एवं झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रविवार को जिला स्कूल प्रांगण में दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर पर समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव कुणाल अजमानी और बादल सिंह के नेतृत्व में मंत्री का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने उन्हें पंडाल निर्माण, प्रस्तावित व्यवस्था और आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। तैयारियों को देखकर मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की और समिति के प्रयासों की सराहना की।मौके पर कोषाध्यक्ष प्रकाश धेलिया, सुनील जायसवाल, प्रमोद सारस्वत, मुकेश अग्रवाल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.