Ranchi News: रामनवमी महासमिति के संस्थापक सदस्य विजेंदर भगत का निधन, शोक
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। श्री रामनवमी महासमिति तोरपा के संस्थापक सदस्य विजेंदर भगत उर्फ फेकू भगत का रविवार देर शाम निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।सोमवार दोपहर तोरपा कारो नदी स्थित मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़े पुत्र राजेश जायसवाल ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विजेंदर भगत धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रहती थी। उनके निधन पर श्री रामनवमी महासमिति तोरपा के अध्यक्ष, सचिव सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक प्रकट किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.