Ranchi News: रामदयाल मुंडा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता 23 से
रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. रामदयाल मुंडा क्रीड़ा केंद्र मैदान, मोरहाबादी में 23 से 30 अगस्त तक 12वीं डॉ. रामदयाल मुंडा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 25 हजार रुपये तय किया गया है, जिसे जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2.50 लाख रुपये और उपविजेता को 1.70 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। वहीं, तीसरे एवं चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 25-25 हजार रुपये की सांत्वना राशि दी जाएगी। इच्छुक टीमें पंजीकरण व जानकारी के लिए आयोजन समिति के किशन खलखो, संतोष उरांव, दिनेश कुमार या गुलाबी आइंद से संपर्क कर सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.