रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रातू राजा तालाब में तैयारियां तेज हो गई हैं। तालाब परिसर को आकर्षक और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सजावट के कार्य को देखते हुए एसबीएल से तालाब की ओर जाने वाली सड़क 15 नवंबर की सुबह से 16 नवंबर की सुबह तक बंद रहेगी। छठ पूजा समिति की ओर से तालाब के किनारे भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं, 15 नवंबर की संध्या माता का जागरण सह भजन कार्यक्रम आयोजित होगा। इधर, छठ घाट पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, डीएसपी अजय आर्यन और रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शिवसागर तालाब सजकर तैया...