रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस पर रातू प्रखंड में निर्धारित समय के अनुसार झंडोत्तोलन किया जाएगा। प्रशासन के निर्देश के अनुसार सुबह नौ बजे से पहले कहीं भी तिरंगा नहीं फहराया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय में सुबह 9:15 बजे, रातू थाना में 9:30 बजे और सीएचसी रातू में 9:40 बजे झंडोत्तोलन होगा। आदिवासी बाल विकास विद्यालय में विधायक नवीन जायसवाल 10:30 बजे तिरंगा फहराएंगे। इसके अलावा सभी विद्यालयों, चौक-चौराहों और सरकारी कार्यालयों में भी निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन किया जाएगा। बीडीओ और सरपंच/ग्राम प्रधान अपने-अपने क्षेत्रों में झंडा फहराएंगे। झंडोत्तोलन से पहले वंदे मातरम और उसके बाद राष्ट्रगान बजाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कर्रा में स्वतंत्रता दिवस की संशोधित समय सारणी जारी यह भी पढ़ें- पटमदा...