रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग की ओर से शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में खरीफ फसल के लिए बीज वितरण किया गया। इस दौरान पुरियो, चितरकोटा, बानापीड़ी, जाड़ी, सुंडील और झखराटांड़ गांव के 89 किसानों के बीच धान, मसूर, उरद और मुंगफली के बीज बांटे गए। विभाग ने प्रत्येक किसान को 10-10 किलो चना और चार-चार किलो मसूर, उरद और मुंगफली का बीज उपलब्ध कराया। बीटीएम मुनी कुजूर ने किसानों को बीज लगाने की सही विधि और बीजोपचार के फायदे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीजोपचार से फसल की पैदावार बढ़ती है और बीमारियों का खतरा कम होता है। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख संगीता तिर्की, उपप्रमुख रियाजुल अंसारी, मुखिया ज्योति देवी, पंचायत प्रतिनिधि और कृषि विभाग के कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...