रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दलादली साप्ताहिक बाजार से पांच सितंबर को बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में चुंद पाकर टोली, कुडू, लोहरदगा निवासी पृथ्वी भगत ने रातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पृथ्वी चाला टोली, कटहल मोड़ में किराए के मकान में रहता है। वह शाम करीब छह बजे अपने ससुर चंद्रा भगत की बाइक से सब्जी खरीदने दलादली बाजार गया था। बाइक रेन फॉरेस्ट रेस्टोरेंट के सामने खड़ी की थी। बाजार करने के बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। उसने दोस्तों के साथ आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का पता नहीं चला। पीड़ित की शिकायत पर रातू पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...