रांची, सितम्बर 1 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से प्रखंड का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ब्लॉक रोड पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सड़क पर पैदल चलने की जगह तक नहीं बची है। लोग जूते-चप्पल हाथ में लेकर पानी के बीच से गुजर रहे हैं। स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। सड़क किनारे की सैकड़ों दुकानों में पानी भरने से ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे दुकानदारों का कारोबार ठप है। ब्लॉक रोड पर स्वास्थ्य केंद्र, कई निजी अस्पताल, रातू थाना, प्रखंड सह अंचल कार्यालय, विद्युत विभाग का कार्यालय, पावर सब स्टेशन, डायट, जेसीईआरटी और कई प्रमुख मंदिर हैं। यह भी पढ़ें- Pakur News: रुक-रुक कर हुई बारिश से प्रभावित हुआ अमड़ापाड़ा हाट इतनी महत्वपूर्ण सड़क पर जलजमाव के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों...