रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के पिर्रा गांव में गौतम दुबे के घर के आंगन में लगे दुर्लभ कल्पतरू के दो वृक्षों में फूल खिले हैं। फूल खिलने की खबर के बाद आसपास के गांवों से लोग इनके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि कल्पतरू के फूल के दर्शन दुर्लभ होते हैं। इसके पास खड़े होकर सच्चे मन से मांगी गई मन्नत पूरी होने की भी लोगों में मान्यता है। स्थानीय लोग इसे शुभ संकेत मान रहे हैं। वहीं, वृक्ष मालिक गौतम दुबे ने पेड़ की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि वृक्ष के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन काफी नीचे से गुजर रही है। इससे वृक्ष का विस्तार नहीं हो पा रहा है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन और विद्युत विभाग से जल्द तार हटाने की मांग की है, ताकि दुर्लभ वृक्ष को बचाया जा सके। ...