Ranchi News: रातू में तेज रफ्तार कार पलटी, दो युवक घायल
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र के अगरू के पास तेज रफ्तार वैगनआर कार (जेएच01सीयू4696) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में इटकी के रानीखटंगा निवासी 19 वर्षीय मुसदिक आलम गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अरशद आलम को हल्की चोटें आईं। घायल मुसदिक आलम को इलाज के लिए एस्टोन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अरशद आलम का इलाज आर्या हॉस्पिटल में चल रहा है। मुसदिक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.