रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कमड़े निवासी अमित कुमार सिन्हा की कार गुरुवार रात घर के सामने वाली गली से चोरी हो गई। इस संबंध में पीडित ने शुक्रवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में सृजन फर्निचर गली कमड़े निवासी अमित कुमार सिन्हा (पिता अशोक कुमार सिन्हा) ने बताया कि उन्होंने अपनी वैगनआर कार संख्या जेएच 01के 5004 रात 9:16 बजे सृजन फर्निचर के सामने लगाया था। अमित कुमार ने कहा बताया कि जब मैं घर लौटकर आया तो देखा कि मेरी कार वहां नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी गाड़ी नहीं मिली। उन्होने अंदेशा व्यक्त किया है कि चोरों ने उनकी वाहन चोरी कर ली। रातू पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...