रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिमलिया गांव में शुक्रवार की रात घर के आंगन से एक बाइक चोरी हो गई। इस मामले में पीड़ित सुहेल अंसारी ने शनिवार को रातू थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सुहेल अंसारी ने बताया कि उन्होंने रोज की तरह अपनी बाइक रात में घर के आंगन में खड़ी की थी। शनिवार सुबह उठने पर बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: हत्था : दरवाजे पर खड़ी बाइक की चोरी यह भी पढ़ें- Kausambi News: चोरों ने पार की बाइक, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...