रांची, जुलाई 24 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र के रातू-ठाकुरगांव मुख्य मार्ग पर होचर स्थित पार्क एम्ब्यू रेस्तरां के समीप शुक्रवार रात करीब 9:20 बजे ऑटो और मारुति कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें दो से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों से धुआं निकलने लगा, जिससे आग लगने की आशंका पैदा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए रातू थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही रातू थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था में जुट गई। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद काफी देर तक एंबुलें...