रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू अंचल कार्यालय में मंगलवार देर रात अज्ञात व्यक्ति ने चोरी का प्रयास किया। चोर ने अंचल कर्मचारी और अंचल निरीक्षक के कार्यालय का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। घटना की शिकायत रातू थाना में की गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कार्यालय का ताला टूटा नहीं मिला, बल्कि उसे तोड़ने का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है। मुख्य गेट का ताला भी सुरक्षित मिला। अंचल निरीक्षक का कार्यालय सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने प्रतिक्रिया नहीं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...