Ranchi News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन
रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। शहर के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में बुधवार को जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लेकर ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 एवं अंडर-20 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के बीच विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में आशा कुमारी तथा बालक वर्ग में सत्यम दास विजेता रहे। अंडर-18 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रगति कुमारी राय और बालक वर्ग में रूपेश उर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.