Ranchi News: राज्य स्तरीय कबड्डी टीम में चयनित हुए धनंजय
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोकाद के प्रतिभाशाली छात्र और कबड्डी खिलाड़ी धनंजय मुंडा का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी टीम में हुआ है। उन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, मेहनत, लगन और खेल भावना के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले उन्होंने जिला स्तरीय टीम में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक तुफैल अहमद, प्रशिक्षक रवि कुमार सिंह और बीपीओ प्रवीण कुमार ने धनंजय मुंडा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.