Ranchi News: राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप खेलगांव में कल से
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची। रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खेलगांव के स्केटिंग रिंक में 16वीं झारखंड राज्य रोलर स्केटिंग एवं स्केट बोर्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित होगी, जिसमें पूरे राज्य से 300 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। एसोसिएशन के महासचिव सुमित शर्मा ने बताया कि 8 वर्ष से कम आयु से लेकर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के स्केटर्स-स्केटबोर्डर्स इसमें अपना कौशल दिखाएंगे। प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और खिलाड़ियों का पंजीकरण जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.