रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाई-बहनों के स्नेह का प्रतीक राखियां समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचें, इसके लिए डाक विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। देशभर से बुक की जा रही राखियों को प्राथमिकता के आधार पर संसाधित किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर एयर नेटवर्क के माध्यम से भी राखियों को भेजा जा रहा है, ताकि समय पर डिलीवरी सुनिश्चित हो सके। रक्षाबंधन तक रविवार के दिन भी विशेष वितरण अभियान चलाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित समय के बाद भी राखियों की डिलीवरी की जाएगी, ताकि किसी भी भाई-बहन का त्योहार प्रभावित न हो। यह भी पढ़ें- राखी भेजने के लिए डाकघर में उमड़ी भीड़ ये बातें सुपरिंटेंडेंट ऑफ रेलवे मेल (एसआरएम) प्रेमजीत कुमार ने दी। वे सोमवार को डाक विभाग की जनहितकारी सेवाओं और रक्षाबंधन के अवसर ...