रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड के जनजातीय विद्यार्थियों के नवाचारों को उत्पाद और व्यावसायिक प्रक्रियाओं में बदलने के उद्देश्य से झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) की सेक्शन-8 कंपनी सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (जेयूटी-सीआईआईई) की ओर से आइडिया ट्राइव-2026 के तहत क्षेत्रीय उद्यमिता बूट कैंप की शुरुआत मंगलवार को हुई। 30 अक्तूबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड के चार क्षेत्रीय केंद्रों से चयनित 100 टीमों के 441 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यावहारिक उत्पादों, प्रक्रियाओं और बाजार में उपयोगी उद्यमों में बदलने के लिए तैयार करना है। इस पहल को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सहयोग से संचालित टेक्समिन और स...