रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: रांची। झारखंड राज्य बार कौंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को राज्य के अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया। जिला और अनुमंडल न्यायालयों में आधारभूत संरचना बढ़ाने और राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराने की मांग रखी। राज्यपाल ने शुक्ल के अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...