रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। संकट मोचन हनुमान मंदिर (मेन रोड) के तीसरे तल पर नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन शनिवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। इससे पूर्व, मंदिर आगमन पर महंत केशव दास त्यागी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। मुख्य पुजारी श्यामानंद पांडेय, सुबोध पाठक और आचार्य वरुण पाठक ने विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा, अनुष्ठान व हवन संपन्न कराया। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में बने सुंदर हॉल की सराहना की। उन्होंने धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए किए गए इस प्रयास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंदिर प्रबंधकों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा भी उपस्थित थे。

1939 में हुई थी मंदिर की स्थापना संकट ...