Ranchi News: राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी : कालीचरण मुंडा
रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्व राजीव गांधी की 82वीं जयंती गुरुवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। सांसद समेत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। देश को विकास और आधुनिकता की नई दिशा देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। आज भारत विभिन्न क्षेत्रों में जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसकी मजबूत नींव राजीव गांधी ने रखी थी। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश को विकास की नई ऊं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.