रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा गठित जांच समिति ने बुधवार को राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा के नामकुम के तेतरी टोली स्थित आवास और घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव और अशोक बड़ाईक सहित अन्य नेताओं ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली। इसके बाद समिति ने नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह से मुलाकात कर मामले में अब तक हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। समिति ने पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित समय में गिरफ्तारी नहीं होने पर भाज...