Ranchi News: राजस्थानी कला की छटा और मेले में झूलों और लजीज व्यंजनों की धूम
रांची, अक्टूबर 19 -- Ranchi News: रांची। हरमू स्थित पंच मंदिर पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगातार भीड़ उमड़ रही है। राजस्थानी कला की विशेष थीम पर आधारित भव्य पंडाल लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल की अलौकिक सजावट और मां जीवंत व मनमोहक प्रतिमा श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रही है। रविवार को शाम ढ़लते ही भीड़ बढ़ने लगी जो सुबह 3:30 बजे तक बनी रही। इसके बाद भी श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे थे। यहां दर्शन के बाद लोग परिवार सहित हरमू मैदान में लगे विशाल मेले का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। मेले में लगे ऊंचे-ऊंचे रोमांचक झूले जहां युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं, वहीं बच्चे बोटिंग, वाटर बबल और जंपिंग राइड का मज़ा लेते दिखे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: नई थीम पर बने पंडालों को देखने के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.