रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय के बाजारटांड़ स्थित राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय वर्षों से नारकीय हालात का सामना कर रहा है। बेड़ो बाजार, सब्जी मंडी और सांई मंदिर के बीच स्थित इस विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के कुल 60 विद्यार्थी नामांकित हैं। लेकिन यहां नौनिहाल बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ हर दिन गंदगी और बदबू से भी जूझना पड़ रहा है। कचरे का ढेर बना स्कूल परिसर

विद्यालय के हालात विद्यालय के ठीक पीछे होटल और दुकानदारों द्वारा रोजाना कचरा फेंका जाता है, जिससे पूरे परिसर में दुर्गंध फैली रहती है। वर्षा होने पर स्थिति और भयावह हो जाती है। कचरे के कारण गंदा पानी जमा हो जाता है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। विद्यालय के मुख्य द्वार के पास साप्ताहिक बाजार के दिन ऑटो लगा दिया जाता है। साथ ही स्कूल का गेट भी...