रांची, जुलाई 14 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के रागड़ाबड़ांग गांव स्थित ऊपर टोली राजकीय मध्य विद्यालय के समीप लगा विद्युत ट्रांसफार्मर 10 जुलाई को बज्रपात की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव के 100 से अधिक बिजली उपभोक्ता पिछले पांच दिनों से अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्यों पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। बज्रपात के बाद ठप हुई बिजली आपूर्ति:

ट्रांसफार्मर के क्षति के प्रभाव ग्रामीणों ने बताया कि 10 जुलाई की दोपहर हल्की बारिश के दौरान तेज गर्जना के साथ हुए बज्रपात की चपेट में ट्रांसफार्मर आ गया। इससे ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया और पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। घटना के बाद से अब तक विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है...