रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। कंदरी स्थित वंडरलैंड स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर शनिवार को यूकेजी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के बीच राखी मेकिंग और हस्ताक्षर प्रतियोगिता हुई। राखी मेकिंग में कक्षा छह की ईरम सब्बा प्रथम, कक्षा आठ की तृषा आचार्य द्वितीय और कक्षा छह की ऐमन जोया व अयान मिस्त्री तृतीय रहे। हस्ताक्षर प्रतियोगिता में कक्षा चार की आतीफा प्रवीन प्रथम, कक्षा सात की अनुप्रिया उरांव द्वितीय और कक्षा एक के अंश उरांव तृतीय रहे। निदेशक एमडी नेसार आलम ने रक्षाबंधन के महत्व की जानकारी दी। प्रधानाचार्या पुष्पांजलि साहू ने सुंदर लिखावट के महत्व पर प्रकाश डाला। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- मनमोहक ग्रीटिंग कार्ड और सुंदर राखियां की तैयार यह भी पढ़ें- Pakur News: यूएमएस सोहबील म...