रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: फोटो है- रांची, संवाददाता। यह भी पढ़ें- Rakhi Muhurat: रक्षा बंधन पर भद्रा नहीं राहुकाल बनेगा अड़चन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही राखियों का बाजार सजकर तैयार हो गया है। बाजार में पारंपरिक राखियों से लेकर कस्टमाइज राखियां उपलब्ध हैं। इस बार बहनें अपने भाइयों की कलाई पर शिवलिंग डिजाइन वाली राखियां बांधने की तैयारी कर रही हैं। इन राखियों पर छोटे आकार में शिवलिंग की आकृति बनी हुई है। बाजार में इनकी कीमत 100 से 150 रुपये तक है। वहीं, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के क्रिएटिव कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वर्तमान समय में कस्टमाइज राखियों का चलन भी बढ़ा है। बहनें भाइयों के फोटो और नाम वाली राखियां भी बनवा रही हैं।शिवलिंग आकार वाली राखियां ट्रेंड...