रांची, सितम्बर 9 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी समेत राज्य में बुधवार को अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अंदर रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद तथा इससे सटे इलाकों में वर्षा होगी। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राज्य के पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा आदि जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 12 तक मानसून सक्रिय रह सकता है। लेकिन, इसके बाद बादल छंटेंगे और मौसम साफ होगा। विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में वृद्धि होगी। राज्य में बुधवार को रांची समेत कई जिलों में बारिश हुई। इसमें धनबाद में 87 मिमी, लोहरदगा में 66.5, जामताड़ा में 49, जमशेदप...