Ranchi News: रांची वेटरनरी कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया वॉकथॉन
रांची, अक्टूबर 4 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। वन्यजीव सप्ताह के तहत झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से रविवार को आयोजित 10 किलोमीटर वॉकथॉन में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के रांची वेटनरी कॉलेज के 80 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। वॉकथॉल सुबह 6:30 बजे वन भवन, डोरंडा, रांची से प्रारंभ हुआ और कडरू, अरगोड़ा चौक, बिरसा चौक, हिनू होते हुए वापस वन भवन लौटकर समाप्त हुआ। कॉलेज की ओर से सहायक प्राध्यापक डॉ अबसार अहमद ने इस आयोजन में नोडल अधिकारी के रूप में भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण जागरुकता, शारीरिक स्वास्थ्य व स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। यह भी पढ़ें- वन्यजीव संरक्षण के संदेश के साथ दस किलोमीटर की पदयात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.