Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय में स्नातक सेम-4 की परीक्षाएं 26 से
रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-27 के नियमित और सत्र 2022-26 के बैकलाग विद्यार्थियों के लिए चार वर्षीय स्नातक सेमेस्टर-4 परीक्षा 2025 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 26 अक्तूबर से शुरू होकर 6 नवंबर तक संचालित की जाएंगी। परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम रांची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchiuniversity.ac.in पर उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.