रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग में बुधवार को एमकॉम के विद्यार्थियों के लिए यूजीसी-नेट/जेआरएफ की निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत की गई। इसके साथ ही विभागीय न्यूजलेटर का विमोचन और रीडिंग रूम का उद्घाटन भी किया गया। इन पहलों का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन देने, अध्ययन की सुविधाएं बढ़ाने और शोध संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। नेट-जेआरएफ की तैयारी के लिए मिलेगी कोचिंग

कोचिंग, न्यूजलेटर और रीडिंग रूम की शुरुआत कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पहल बताया। कहा कि इससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी और उच्च शिक्षा व शोध के क्षेत्र में आग...