रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के अंतर-कॉलेज युवा महोत्सव बहुरंग-2026 की तिथियों में बदलाव किया गया है। अब इसका आयोजन 7-9 जनवरी 2027 तक संत जेवियर्स कॉलेज में होगा। पहले यह महोत्सव 1-3 नवंबर तक प्रस्तावित था। विद्यार्थियों की व्यस्त परीक्षा-सारणी और एक नवंबर को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने विचार-विमर्श के बाद महोत्सव की तिथियां बदलने की स्वीकृति दी, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें भाग ले सकें और आयोजन सुचारू रूप से हो सके। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मुड़मा जतरा के दिन परीक्षा तिथि में बदलाव का स्वागतमहोत्सव की नई तिथियां रांची विश्वविद्यालय की ओर से संत जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेजकर संशोध...