रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: रांची। रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की ओर से पूजा पंडाल प्रांगण में बुधवार को विधि-विधान के साथ खूंटी पूजा की गई। पंडित राजू पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समिति के अध्यक्ष मुनचुन राय एवं मलय राय से पूजा संपन्न कराई। इसके साथ ही पूजा पंडाल के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। समिति ने वर्ष 2026 के लिए भगवान श्री विष्णु के वामन अवतार की थीम चुनी है। इसमें राजा बलि के दान और भगवान वामन के विराट स्वरूप की पौराणिक कथा को कलात्मक शैली में दर्शाया जाएगा। निर्माण में प्लाई, लोहे और असमिया बांस का प्रयोग किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बकरी बाजार में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का भूमि पूजन आकर्षक सजावट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और ध्वनि प्रभाव श्रद्धालुओं के मुख्य आकर्षण रहेंगे। मौके पर कौशल चौधरी,...