रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। उम्मीद हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से फातिमा शेख सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 600 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आज के इस प्रतिस्पर्धी दौर में शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को सम्मानित करना समाज के लिए बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे सिर्फ डॉक्टर या इंजीनियर बनने तक ही सीमित न रहें, बल्कि एक बेहतरीन प्रशासक, जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार नागरिक बनकर देश व समाज की सेवा करें。 यह भी पढ़ें- Prayagraj News: हमीदिया में 10वीं-12वीं की मेधावियों...