रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: रांची। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निर्माण के लिए रांची-टाटा मार्ग पर भूमि पूजन समारोह हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुए इस समारोह के साथ ही परियोजना के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय तथा विधायक राजेश कच्छप उपस्थित रहे। मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की स्थापना सितवांतो देवी महिला कल्याण समिति की एक प्रमुख इकाई के रूप में की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...