रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड में आ गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को राजधानी के प्रमुख मार्गों पर भव्य फ्लैग मार्च निकाला। मार्च फिरायालाल चौक से शुरू होकर मेन रोड होते हुए सुजाता चौक तक गया। फ्लैग मार्च के अलावा कोतवाली और हिंदपीढ़ी सहित शहर के अन्य विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी पुलिस बल द्वारा गश्त की गई। फ्लैग मार्च के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने पूजा पंडालों, संवेदनशील इलाकों और प्रतिमा विसर्जन जुलूस के लिए निर्धारित रास्तों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बेड़ो पुलिस ने दुर्गा पूजा को लेकर निकाला फ्लैग मार्च भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित...