रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची में एक बार फिर देशभर के स्कूली खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तहत सात राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी की तैयारी शुरू कर दी गई है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) की मेजबानी में इन खेलों का आयोजन होगा। इनका आगाज 26 नवंबर से अंडर-19 बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता के साथ होगा। विभिन्न राज्यों और इकाइयों से लगभग एक हजार खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का सिलसिला नवंबर से जनवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान ताइक्वांडो, फुटबॉल, साइकिलिंग (ट्रैक), वुशु, बास्केटबॉल, योगासन और हॉकी की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। ताइक्वांडो के लिए स्टेडियम की बुकिंग हो चुकी है। खेल...