रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: रांची। एसएसपी के निर्देश पर रांची के विभिन्न थानों की पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की शाम में एक साथ 25 से अधिक स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सुजाता चौक, न्यू मार्केट चौक, खेलगांव, शहीद मैदान, चांदनी चौक, बिरसा चौक, ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य चौक-चौराहे पर जांच की गई। जांच का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देना, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर ड्रंकन ड्राइविंग रोकना था। पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...