रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: रांची नगर निगम ने शुरू की कंडम वाहनों की स्क्रैपिंग प्रक्रिया रांची, वरीय संवाददाता।रांची नगर निगम ने निगम स्वामित्व वाले अनुपयोगी व कंडम वाहनों के वैज्ञानिक और पारदर्शी निष्पादन की दिशा में कदम उठाते हुए स्क्रैपिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहल का उद्देश्य बेकार वाहनों का सुरक्षित निस्तारण, निगम परिसरों का बेहतर उपयोग तथा संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना है। निगम की ओर से आमंत्रित निविदा के बाद लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चार एजेंसियों का चयन किया गया है। चयनित एजेंसियों में पाइनव्यू रिसाइक्लर्स प्राइवेट लिमिटेड, भारत वेस्ट मैनेजमेंट, ग्रैंड ग्लोबल और आशा ट्रेडर शामिल हैं। पाइनव्यू रिसाइक्लर्स को 17 कंडम स्वराज माजदा बसों की स्क्रैपिंग का जिम्मा सौंपा गया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: निगम ने श...