रांची, सितम्बर 15 -- Ranchi News: रांची। रांची नगर निगम का 47वां स्थापना दिवस मंगलवार को निगम कार्यालय के आठवें तल पर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, नगर आयुक्त सुशांत गौरव और सेवानिवृत्त कर्मियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेयर ने निगम के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निगम शहरवासियों को बेहतर और सुगम नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहा है। कर्मचारियों से नागरिकों के साथ सरल और विनम्र व्यवहार करने की अपील की। डिप्टी मेयर ने भी नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: करमा पूजा को लेकर अखड़ा व पूजा स्थलों पर होगी विशेष सफाई मौके पर अपर प्रशासक संजय कुमार समेत कई अधिकारी-कर्मी ...