रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। शहर के प्रमुख मार्गों को छोड़ शेष सड़कों की जर्जर स्थिति पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक व जस्टिस मनोज प्रसाद की अदालत ने सरकार को इसमें अब तक दिए निर्देशों के आलोक हुए कार्यों की अद्यतन जानकारी मांगी है। कोर्ट ने सरकार को शपथपत्र दाखिल कर बताने को कहा है कि अब तक कितने काम हुए हैं और कितने बाकी हैं। अगलाी सुनवाई 17 दिसंबर को होगी। शुभक कटारूका ने जनहित याचिका दायर की है। इसमें मार्गों की बदहाली का मुद्दा उठाया गया है। प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि शहर की कई सड़कों की स्थिति बेहद दयनीय है। जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सड़क किनारे नालियों की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। इससे जल निकासी की समस्या रहती है।बत...