रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची। रांची एयरपोर्ट टर्मिनल में यात्री क्षमता बढ़ायी जाएगी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए टर्मिनल की मौजूदा व्यवस्था में इस बदलाव की तैयारी की जा रही है। घरेलू यात्रियों के प्रतीक्षा क्षेत्र का विस्तार कर इसे 6,480 वर्गमीटर करने का प्रस्ताव है। इससे व्यस्त समय में यात्रियों को संभालने की क्षमता 950 से बढ़ाकर 2,160 करने का लक्ष्य है। इसके अलावा, विमानों की आवाजाही व पार्किंग बेहतर बनाने के लिए भी प्रस्ताव हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- सहरसा एयरपोर्ट पर एक समय में दो विमानों का संचालन होगा, रनवे नया बनेगा; दो कंपनियों ने लगाई बोली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...