रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर में गुरुवार को कल्याण विभाग की ओर से स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मध्य विद्यालय किशुनपुर, गढ़सिदम, समरलेटा और रनिया के विद्यार्थी शामिल हुए। बीडीओ प्रशांत डांग ने कहा कि दूरस्थ विद्यालयों के शेष विद्यार्थियों को उनके स्कूलों में ही साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। मौके पर बीपीओ विवेक कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुरेश कोंनगाड़ी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: 258 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...