रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) की ओर से शुक्रवार को दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य चिन्हित दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा पढ़ाई के दौरान आने वाली शारीरिक बाधाओं को कम करना था।

सहायक उपकरणों का वितरण शिविर में जरूरतमंद दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच उनकी आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, ब्रेल किट, ट्राई साइकिल, इलेक्ट्रिक साइकिल, बैसाखी समेत विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। सहायक उपकरण मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली, वहीं उनके अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर बीपीओ ने कहा कि इस प्रकार ...