रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के मरचा-रनिया मुख्य मार्ग पर बुधवार को ब्लांकेल मोड़ के पास ऑटो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गढ़सिदम गांव निवासी 40 वर्षीय विल्सन पूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, विल्सन पूर्ति अपने पिता मारियानुस पूर्ति और बेटी प्रतिमा पूर्ति के साथ पोजे गांव से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से गढ़सिदम लौट रहे थे। इसी दौरान ब्लांकेल मोड़ के पास सामने से आ रहे ऑटो से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मारियानुस पूर्ति और प्रतिमा पूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो सवार किरण कोंगाड़ी को भी गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से रनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, ...