Ranchi News: रनिया ब्लॉक चौक पर पहुंचा लंगूर, लगी लोगों की भीड़
रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक चौक पर मंगलवार को अचानक एक लंगूर पहुंच गया। लंगूर को देखते ही दुकानदारों और राहगीरों की नजर उस पर टिक गई और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। लंगूर काफी देर तक दुकानों और गुमटियों की छतों पर चहलकदमी करता रहा। लंगूर को देखकर कुछ लोगों ने संवेदना दिखाते हुए उसे खाने के लिए केला और बिस्कुट दिया। लंगूर ने लोगों के हाथ से खाद्य सामग्री लेकर बड़े चाव से खाई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को लंगूर के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की सलाह दी। वहीं, लंगूर ने भी शांत व्यवहार बनाए रखा और किसी व्यक्ति या दुकान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। उसकी गतिविधियों का लोगों ने आनंद लिया और कई लोगों ने मोबाइल फोन से उसकी तस्वीरें और वीडियो भी बनाए। काफी देर तक ब्लॉक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.