रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। वर्षों से चली आ रही इस समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। हाथियों के झुंड की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में शुक्रवार को 10 जंगली हाथियों का झुंड टांगरकेला गांव के पास खेतों के किनारे झाड़ियों में आकर डेरा जमा लिया। हाथियों की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। हाथियों के गांव के नजदीक पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि सुरेश कोनगाड़ी और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद टांगरकेला के ग्रामीण अपने रोजमर्रा के काम छोड़कर हाथियों को आबादी की ओर बढ़ने से रोकने में जुट गए। ग्रामीण लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे...