Ranchi News: रनिया के चार स्कूलों में नए भवन निर्माण का रास्ता साफ
रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के जर्जर विद्यालय भवनों की समस्या अब दूर होने की उम्मीद जगी है। भवनों की खराब स्थिति के कारण कई विद्यालयों में विद्यार्थियों को बाहर बैठकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर हिन्दुस्तान ने पिछले दो वर्षों में अलग-अलग समय पर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थीं। खबरों के बाद अब जिला प्रशासन ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। प्रशासन ने रनिया प्रखंड के चार विद्यालयों में नए भवन निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। चार विद्यालयों में बनेंगे नए कमरे:
नए कमरों का निर्माण टेंडर के तहत राजकीय मध्य विद्यालय डाहू जराटोली में दो कमरे, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खाटंगा चुरदाग में दो कमरे, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनाहतु में दो कमरे तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रंगरोड़ी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.