रांची, जुलाई 16 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुड़मा पुल के समीप गुरुवार शाम सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार चान्हो थाना क्षेत्र के सोपारोम गांव निवासी 20 वर्षीय प्रभात भगत, 22 वर्षीय नवीन भगत और 18 वर्षीय राजू उरांव एक ही बाइक से रातू में लगने वाले रथ मेले से लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे मुड़मा पुल के पास आगे चल रही एक बाइक चालक ने अचानक कट मार दिया। इससे दोनों बाइकों की टक्कर हो गई और तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रभात भगत के सिर और शरीर में गंभीर चोट हो...